संजू सैमसन बनेंगे CSK के अगले कप्तान? जानिए चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस बड़े ट्रांसफर ड्रामे की पूरी कहानी!

 🔸 क्या संजू सैमसन छोड़ने जा रहे हैं राजस्थान रॉयल्स?

राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि ब्रांड बन चुके हैं। लेकिन अब परिस्थितियां बदलती नजर आ रही हैं। इंटरनल टीम डिसीजन, कप्तानी को लेकर भ्रम और जयसवाल को मिले वादों के उलट फैसलों ने संजू को भी असहज कर दिया है।


🔸 CSK क्यों है संजू में Interested?

धोनी के संन्यास की चर्चाओं के बाद CSK को एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो मैदान के साथ-साथ ब्रांडिंग में भी दमदार हो। ऐसे में संजू सैमसन CSK के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनते हैं। संजू के पास अनुभव है, मैच फिनिश करने की काबिलियत है, और वो कप्तानी में भी संतुलित हैं।

🔸 क्या जयसवाल भी छोड़ सकते हैं राजस्थान रॉयल्स?

राजस्थान रॉयल्स के वाइस कैप्टन बने यशस्वी जायसवाल को जब पहले ही मैच में कप्तानी नहीं दी गई और रियान पराग को कप्तान बना दिया गया, तो यही से उनके मन में भी असंतोष शुरू हो गया। जायसवाल को कई फ्रेंचाइज़ से कप्तानी ऑफर मिल चुके हैं और राजस्थान उन्हें सिर्फ "भविष्य का कप्तान" कहकर नहीं रोक सकती।

🔸 क्या संजू को CSK में कप्तानी मिलेगी?

इस पर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। CSK का लॉन्ग टर्म प्लान रितुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाए रखने का है। लेकिन अगर गायकवाड़ अगले सीजन में प्रदर्शन नहीं कर पाए या उपलब्ध नहीं रहे, तो संजू सैमसन CSK के अगले कप्तान बन सकते हैं।

🔸 राजस्थान रॉयल्स के लिए आगे की राह कैसी?

अगर संजू और जायसवाल दोनों ही टीम छोड़ते हैं, तो राजस्थान को अपनी लीडरशिप स्ट्रक्चर पर दोबारा काम करना होगा। ऐसे में रियान पराग को कप्तान बनाने का ऑप्शन खुलेगा, लेकिन देशभर से फैनबेस खींचने वाला करिश्मा शायद रियान नहीं दिखा पाएंगे।

🔸 फैंस के लिए बड़ा सवाल:

अब आपके पास सवाल है –
अगर संजू सैमसन CSK में शामिल हो जाते हैं, तो क्या CSK को रितुराज के साथ जाना चाहिए या संजू को कप्तान बनाना चाहिए?

👇 अपना ओपिनियन नीचे कमेंट में जरूर बताएं।
              
आईपीएल का यह नया चैप्टर काफी रोमांचक होने वाला है। संजू सैमसन CSK के साथ अगर जुड़ते हैं तो धोनी के बाद एक नया युग शुरू हो सकता है। वहीं जयसवाल भी एक नई टीम में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। राजस्थान के लिए यह ट्रांज़िशन पीरियड मुश्किल होगा।



Post a Comment

0 Comments